
Jamshedpur: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानगो क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मानगो नगर निगम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में गंदगी और खराब स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने की मांग की. कांग्रेस नेता सोहेल खान ने कहा कि कई बार पत्राचार के बाद भी नगर निगम के अधिकारियों द्वारा न तो क्षेत्र की साफ -सफाई करायी जा रही है और न ही खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त किया जा रहा है. थोड़ी सी बारिश होने पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है वहीं खराब स्ट्रीट लाइट का फायदा उठाकर नशेड़ी अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.
क्षेत्र के मुर्दा मैदान में जहां पिछले दिनों राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने खुद पहल कर साफ करवाया था वही अब मैदान फिर गंदगी का अंबार बन गया है जो नगर निगम की उदासीनता को उजागर करता है. ऐसे में हम मांग पत्र के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान जल्द करने की मांग कर रहे हैं .




