JharkhandRanchi

हिनू युनाइटेड क्लब में पुलिस और पब्लिक के रिश्तों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

Ranchi : पुलिस पब्लिक रिपोर्टर द्वारा शनिवार को डोरंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत हिनू यूनाइटेड क्लब बिहारी मंडप में पुलिस पब्लिक वार्ता का आयोजन किया गया. वार्ता में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई. इसमें पुलिस व पब्लिक के बीच कैसे रिश्तों में मजबूती लायी जाये इस पर चर्चा हुई. साथ ही जनता कैसे बिना डर और संकोच के थाने में अपनी समस्या लेकर पहुंचे. अपराध पर अंकुश लगाने के उपायों पर भी चर्चा की गयी.

इसके अलावा युवाओं को नशे से दूर रखने के उपायों पर भी चर्चा हुई. लोग आपस में कैसे मिल जुल कर सभी पर्व त्यौहार मनायें इस पर भी चर्चा हुई.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी हटिया राजा मित्रा, विशेष अतिथि के रूप मे भाजपा प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, डोरंडा थाना प्रभारी लक्ष्मी कांत, एकता ग्रुप के डायरेक्टर सतीश श्रीस्ताव समेत कई लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें – 68 लाख रुपये की ठगी के मामले में दिल्ली से गिरफ्तार आरोपी की हुई कोर्ट में पेशी, भेजा गया जेल

Related Articles

Back to top button