BiharJharkhandRanchi

लालू के जेल मैनुअल उल्लंघन मामले पर सुनवाई स्थगित

Ranchi : चारा घोटाले के चार अन्य मामले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के जेल मैनुअल उल्लंघन मामले की सुनवाई हुई. झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई. इस दौरान जेल आईजी की ओर से जेल मैनुअल में संशोधन किये जाने से संबंधित एसओपी दाखिल किया गया. वहीं, रिम्स निदेशक की ओर से बिना शर्त माफी मांगते हुए मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट पेश कि गयी. अदालत ने दोनों रिपोर्ट देखने के बाद इस मामले की सुनवाई स्थगित कर दी है.

इसे भी पढ़ें:झारखंड के 8,65,764 रजिस्टर्ड बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, सीएम प्रोत्साहन योजना के तहत भत्ता जल्द

बताते चलें कि बिहार के पूर्व मुख्यामंत्री राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जेल मैनुअल उल्लंघन मामले पर अदालत ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई शुरू की है. यह मामला बिहार-झारखंड के राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ा है.

इसे भी पढ़ें:Jharkhand Budget Session: दो महीने में भरे जाएंगे चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पद

क्या है आरोप

लालू ने जेल मैनुअल का उल्लंघन करते हुए बिहार चुनाव के वक्त विधायक ललन पासवान को फोन किया था. जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार गिराने के लिए भाजपा विधायक ललन पासवान को लालू की ओर से मंत्री बनाने का कथित आरोप लगाया गया है. इस दौरान लालू को रिम्स के पेइंग वार्ड से निदेशक के बंगला में शिफ्ट करने पर भी अदालत ने कड़ी टिप्पणी की. साथ ही लालू के साथ किस शर्त-नियम से सेवादार रखे गए हैं.

कोर्ट ने इस पर भी जेल प्रबंधन और रिम्स निदेशक की क्लास भी लगाई थी. यह मामला जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में हुई. पिछली सुनवाई के दौरान लालू को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची से दिल्ली एम्स भेजने के लिए बनी मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट अदालत के रिकॉर्ड पर नहीं होने के वजह से सुनवाई टल गयी थी. लालू में चारा घोटाले के चार ममाले चल रहे है. इसमें से एक मामला सीबीआई कोर्ट में चल रहा है.

Related Articles

Back to top button