
Jamshedpur : जिले के खैरबनी गांव के लोग जमीन माफियाओं के खिलाफ गोलबंद हो गए हैं. ग्रामसभा के बिना अनुमति के ही जमीन की खरीद-बिक्री करने और जमीन को कब्जाने के मामले में गांव के लोग मंगलवार को भीम आर्मी के बैनर तले डीसी कार्यालय पर पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया. इस संबंध में पूर्व में संबंधित अधिकारियों से पत्राचार भी किया गया था.
आरटीआई से मिला गोल-मटोल जवाब
भीम आर्मी के विकास हेम्ब्रम का कहना है कि इस बारे में पूर्व में आरटीआई के माध्यम से जवाब मांगा गया था, लेकिन उन्हें गोल-मटोल जवाब दे दिया गया. पांच साल के अंतराल में जमीन माफियाओं ने बिहार सरकार की जमीन पर सरकार व ग्राम सभा के अनुमति के बिना 2 डिसमिल जमीन की खरीद की थी. उसके बाद एक एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया.
डीसी से की कब्जा हटाने की मांग
भीम आर्मी के लोगों ने जिले के डीसी से कब्जा की गयी जमीन को मुक्त कराने की मांग की है. साथ ही जमीन माफियाओं पर कार्रवाई करने और जमीन पर सीएनटी एक्ट को मजबूती से लागू करने की भी मांग की गई है.
इसे भी पढ़ें-Jamshedpur : हटिया-टाटा पैसेंजर से कट कर टाटा मोटर्सकर्मी ने की खुदकुशी




