
Pakud: जिले के हाथकाठी निवासी तौफीक अंसारी से ओएलएक्स कम्पनी के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है. जालसाज ने तौफ़ीक को ओएलएक्स कंपनी से कम दर पर स्कूटी दिलाने की बात कही. इसके बाद जालसाज के एकाउंट में 18000 हजार रुपये भी डाल दिये गये. पीड़ित ने गुरुवार को हिरणपुर थाना में मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में तौफीक अंसारी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि ऑनलाइन कम्पनी ओएलएक्स के नाम पर ठग सागर कुटेर ने अपने मोबाइल नम्बर से फोन कर पुराने स्कूटी को बेचने का सौदा किया. स्कूटी की मूल्य 18000 रुपये तय किया गया. 19 जनवरी को ही तीन किश्त में क्रमश 5050, 6500 व 6500 रुपये की राशि सागर कुटेर के अकाउंट में भेज दी गयी. इसी दिन शाम 4 बजे सागर कुटेर ने फोन करके बताया कि स्कूटी को भेज दिया गया है जो की जमशेदपुर में फंस गया है. इसे छुड़ाने के लिए अतिरिक्त 11000 रुपये और चाहिये. राशि भेजने में असमर्थता जाहिर करने पर सागर ने वाहन देने से इनकार कर दिया. इसके बाद तौफीक ने थाना में धोखाधड़ी कर राशि हड़पने का मामला सागर कुटेर पर दर्ज कराया है. पुलिस इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ेंः गिरिडीहः 138 एकड़ के जमीन घोटाले में देवरी के पूर्व सीओ दिलीप महथा गिरफ्तार




