Crime NewsNEWSRamgarh

रामगढ़ में भारी मात्रा में जब्त किया गया अवैध बालू का स्टॉक

Ramgarh: जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार के द्वारा अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है. इसी क्रम शुक्रवार को गोला थाना अंतर्गत हेसापोड़ा, परसाडीह बालू घाट व अन्य क्षेत्रों में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान पिपराटांड़ क्षेत्र से कुल 9000 घन फिट अवैध रूप से बालू के स्टॉक को जब्त किया गया. जिसके उपरांत जप्त किए गए स्टॉक को गोला थाना को सुपुर्द किया गया. उक्त अभियान में खान निरीक्षक जितेंद्र कुमार, गोला थाना प्रभारी प्रभात कुमार सहित पुलिस बल के जवान उपस्थित थे.

 

Related Articles

Back to top button