Read Next
01/06/2025
होराइजन किआ ने रांची में लॉन्च किया Carens Clavis, बाजार में नया आयाम स्थापित होने का भरोसा
20/02/2025
वेदांता ईएसएल ने रवीश शर्मा को बनाया डिप्टी सीईओ
11/08/2024
हिंडनबर्ग का बड़ा दावा, कहा- SEBI चीफ का अडानी स्कैंडल से है कनेक्शन
24/06/2024
भारत के 28 स्टार्टअप ने इस सप्ताह जुटाई 800 मिलियन डॉलर से अधिक की फंडिंग
11/06/2024
HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, कम होगा EMI का बोझ, FD पर पहले से ज्यादा रिटर्न
02/06/2024
गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, 111 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी से छीना नंबर 1 का ताज
24/05/2024
शेयर बाजार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सेंसेक्स नए शिखर पर, निफ्टी पहली बार 23 हजार के पार
25/04/2024
गिरिडीह: प्रदीप इलेक्ट्रिक ग्रुप के प्रदीप सेल्स में लॉयड ने लॉन्च की AC की नई रेंज
22/04/2024
ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन ने झारखंड में भी वनप्लस उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान किया
14/03/2024
टाटा मोटर्स तमिलनाडु में 9,000 करोड़ रुपये के वाहन निर्माण प्लांट का करेगी निर्माण
Back to top button
New Delhi : ऑटो सेक्टर मंदी की मार चल रही है. अगस्त में भी बजाज, मारुति सुजुकी इंडिया, ह्युंदे, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स और होंडा सहित सभी प्रमुख वाहन निर्माताओं ने बिक्री में भारी गिरावट की सूचना दी है.
इसी बीच बजाज ऑटो की कुल बिक्री में अगस्त महीने में गिरावट देखी गयी. उसकी बिक्री 11 प्रतिशत गिरकर 3,90,026 वाहन रह गयी. कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें- # IDBI Bank को 9,000 करोड़ रुपये का पैकेज, कैबिनेट की मंजूरी
बाइक की बिक्री 10 प्रतिशत घटी
एक साल पहले इसी अवधि में उसने 4,37,092 वाहनों की बिक्री की थी. बजाज ऑटो ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी की घरेलू बाजार में बिक्री अगस्त महीने में 19 प्रतिशत गिरकर 2,08,109 इकाइयों पर रही.
अगस्त 2018 में उसने 2,55,631 वाहन बेचे थे. कुल मोटरसाइकिल बिक्री अगस्त में 10 प्रतिशत गिरकर 3,25,300 वाहन रह गयी.
इसे भी पढ़ें- #Dhullu तेरे कारण: रंगदार ले जाते हैं मजदूरी के पैसे, तंगी के कारण दम तोड़ रहे मजदूर
कमर्शियल वाहनों की बिक्री गिरी
पिछले साल अगस्त में कंपनी ने 3,62,923 बाइक की बिक्री की थी. इस दौरान कुल कमर्शियल वाहन की बिक्री 13 प्रतिशत गिरकर 64,726 वाहन रह गयी.
एक साल पहले इसी महीने में यह आंकड़ा 74,169 था. अगस्त 2019 में निर्यात मामूली बढ़कर 1,81,917 इकाइयों पर रहा. पिछले साल अगस्त में कंपनी ने 1,81,461 वाहनों का निर्यात किया था.