Jamshedpur

राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभा रहा है पतंजलि समूह : डॉ गोस्वामी

Ghatshila : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा राइट्स लिमिटेड के निर्देशक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने बहरागोड़ा प्रखंड के पूर्वांचल क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय, जयपुरा मैदान परिसर में पतंजलि योग पीठ की ओर से आयोजित रोजगार शिविर का दीप जलाकर उद्घाटन किया. पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे इस क्षेत्र के युवाओं में रोजगार शिविर को लेकर खासा उत्साह था. पतंजलि पराक्रम सिक्युरिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति हेतु जमशेदपुर  रांची और हरिद्वार से टीम आई हुई थी. डॉ गोस्वामी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं हैं.  इसलिए भविष्य में भी देश के विभिन्न कम्पनियों की ओर से ग्रमीण अंचल में रोजगार शिविर लगाये जायेंगे. अगर कंपनियां इन प्रतिभाओं को अवसर दें, तो ये किसी भी परिस्थिति में अपनी क्षमता को साबित कर सकते हैं.

सुरक्षा गार्ड नियुक्ति शिविर

सुरक्षा गार्ड नियुक्ति शिविर में कुल 229  युवक-युवतियों ने भाग लिया. इनमें से दौड़ प्रतियोगिता के अलावा अन्य कई प्रकार की परीक्षा के माध्यम से नियुक्ति की जाएगी जिसकी प्रक्रिया जारी  है. इस सुरक्षा गार्ड शिविर में जिन लोगों की चयन होगी उन्हें पतंजलि योगपीठ के पूरे देश भर के इकाइयों में उन्हें सुरक्षाकर्मी के रूप में नियुक्ति की जाएगी. सुरक्षा गार्ड की चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से पराक्रम सिक्योरिटी हरिद्वार के पदाधिकारी कर्नल राजकुमार तथा पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के युद्धवीर कुमार ने पूरी प्रक्रिया में अहम भूमिका निभायी.

शिविर में ये थे मौजूद

पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी कृष्ण कुमार, किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी बिहारी लाल, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी अजय कुमार झा, युवा भारत के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार, प्रखंड किसान पंचायत बड़ाम  प्रभारी गौतम महतो, भारत स्वाभिमान के सचिव अर्जुन शर्मा, पतंजलि बहरागोड़ा  के सेवक बट्टबयाल, भाजपा बड़सोल मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्र, खेडुआ पंचायत के मुखिया सुनील सिंह, भाजपा नेता रंजीत बाला, युवा नेता अमल बेरा, यादव पात्र, रिंका नायक,शिबू संतरा,लक्ष्मीकांत गिरी, पापु दंडपाट, उमाशंकर दास, बैद्यनाथ सिंह, चंद्रशेखर पाल, सरोज दास, आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें- घाटशिला : शिविर में 110 यूनिट रक्त संग्रह

Related Articles

Back to top button