
New Delhi: पहले बयानबाजी और उसके बाद होती फजीहत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का माफी मांगने का सिलसिला जारी है. बिक्रम मजीठिया के बाद अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल और उनके बेटे अमित सिब्बल से भी माफी मांगी है. उनके रुख से उनकी पार्टी में हडकंप है. पूर्व में केजरीवाल ने अपने भाषणों और बयानों में इन नेताओं पर अनर्गल आरोप लगाये थे. इस कारण उनके खिलाफ मानहानि के दावे किये गये थे. इसी को लेकर सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से माफी मांग ली.
इसे भी पढ़ें: मानहानी मामले में अरविंद केजरीवाल ने मजीठिया से माफी मांगी, अब अरुण जेटली से भी मांगेंगे
पत्र लिखकर मांगी माफी

अरविंद केजरीवाल ने 16 मार्च को भाजपा नेता नितिन गडकरी को पत्र भी लिखा था. पत्र में लिखा कि हम दोनों अलग-अलग दलों में हैं. मैंने आपके बारे में बिना जांचे कुछ आरोप लगाये, जिससे आपको दुख हुआ होगा, इसलिए आपने मुझ पर मानहानि का केस दायर किया. मुझे आपसे निजी तौर पर कोई परेशानी नहीं है, इसलिए मैं आपसे माफी मांगता हूं. बता दें कि इसके बाद नितिन गडकरी और केजरीवाल ने पटियाला हाउस कोर्ट में केस को वापस लेने की अर्जी लगाई है. इससे पूर्व अरविंद केजरीवाल ने अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से भी माफी मांगी थी. पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 के चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल ने मजीठिया पर ड्रग्स के धंधे में शामिल होने जैसे गंभीर आरोप लगाये थे.
इसे भी पढ़ें: मजीठिया से माफी पर केजरीवाल की बढ़ी फजीहत, ‘मैं झूठा हूं’ के दिल्ली में लगे पोस्टर
कपिल सिब्बल से भी मांगी माफी
दिल्ली के सीएम ने कपिल सिब्बल और उनके बेटे अमित सिब्बल से भी अपने बयान के लिए खेद प्रकट किया है. बता दें कि केजरीवाल ने 2013 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित सिब्बल पर ‘निजी लाभ के लिए शक्तियों के दुरुपयोग‘ का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि वह ऐसे समय में एक दूरसंचार कंपनी की तरफ से सर्वोच्च न्यायालय में पेश हुए, जब उनके पिता कपिल सिब्बल केंद्रीय संचार मंत्री थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




