JamshedpurJharkhand

मूल निवासी संघ ने उठायी ईवीएम का इस्तेमाल बंद करने की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur : ईवीएम का इस्तेमाल बंद कर चुनावों में मतपत्रों का फिर से इस्तेमाल शुरू करने की मांग मूल निवासी संघ ने उठायी है। इसे लेकर बुधवार को संघ की ओर से देश के राष्ट्रपति के नाम ग्यारह सूत्री मांग पत्र पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को सौंपा गया. साथ ही मांगों के समर्थन में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया.
संघ के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत बास्के ने कहा कि वर्ष 2013 में सभी दलों ने ईवीएम के उपयोग के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया था. उसके बाद भी इसका प्रयोग बंद नहीं हुआ. जो देश ईवीएम बनाता है, उस देश में ईवीएम का उपयोग नहीं होता है. उन्होंने कहा कि इसे हमारे ऊपर थोपा गया है. अत: इसके उपयोग को बंद किया जाना चाहिए. संघ की ओर से देश के पांच राज्यों में आसन्न विधानसभा चुनाव में भी ईवीएम के बजाय पूर्व की भांति मतपत्रों व मतपेटियों का प्रयोग करने की मांग की गयी है. इस दौरान संघ के सभी सदस्य व समर्थक उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर के स्कूलों में लौटी रौनक, नौवीं से आफलाइन कक्षाएं शुरू

Related Articles

Back to top button