Lead NewsNationalNEWSTOP SLIDER

रूस-यूक्रेन युद्धः जानें-किस मसले पर रूस ने भारत को सराहा और अमेरिका ने कहा ओके

New Delhi: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पर वोटिंग में भारत के हिस्सा नहीं लेने पर एक ओर जहां रूस ने भारत को सराहा है वहीं अमेरिका ने भी बुरा नहीं माना है. अमेरिका ने भारत के रुख को उचित करार दिया है. अमेरिका ने कहा है कि भारत-रूस के संबंध हमारे जैसे नहीं हैं. भारत हमारा भी मित्र है. भारत के इस कदम मजबूत कूटनीति एप्रोच करार दिया जा रहा है.

 

मालूम हो कि यूक्रेन पर हमले के मामले पर शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बैठक में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास हुआ. रूस के वीटो से प्रस्ताव को रोक दिया. भारत, चीन और यूएई ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया. जिसके बाद कहा जा रहा था भारत के इस कदम से अमेरिका नाराज है. लेकिन अब अमेरिका ने भारत के रूक ओके कहकर इस संशय को दूर कर दिया है.

 

वॉशिंगटन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि अमेरिका-भारत महत्वपूर्ण हित व मूल्य साझा करते हैं. हम जानते हैं कि भारत के रूस के साथ अलग रिश्ते हैं और ये वैसे नहीं हैं जैसे कि रूस के साथ हमारे हैं. ऐसे में भारत का वोटिंग में हिस्सा नहीं लेना सही है. प्राइस ने आगे कहा कि भारत और रूस के बीच रक्षा और सुरक्षा समेत कई क्षेत्रों में एक रिश्ता है, जो हमारे जैसा नहीं है.

 

दिल्ली स्थित रूसी दूतावास ने कहा कि 25 फरवरी 2022 को UNSC में भारत के स्वतंत्र और संतुलित रुख की पुरजोर तारीफ करते हैं. रूस विशेष कूटनीतिक साझेदारी की भावना के साथ भारत से यूक्रेन को लेकर बने हालात पर बातचीत जारी रखेगा.

Related Articles

Back to top button