JharkhandRanchi

झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती पर पंचायत–प्रखंड स्तर पर मनरेगा कार्यक्रम आज

Ranchi: झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के तहत आज 11 नवंबर 2025 को राज्यभर के सभी जिलों में पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर मनरेगा से संबंधित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. सुबह 8 बजे प्रभात फेरी के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई. पंचायत स्तर पर विशेष ग्राम सभा आयोजित की जा रही है, जिसमें मनरेगा कार्यों की समीक्षा, आगामी योजनाओं पर चर्चा और रोजगार सृजन से जुड़े प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही रोजगार दिवस भी मनाया जा रहा है, जिसमें श्रमिकों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है. प्रखंड स्तर पर आयोजित समारोहों में मनरेगा कर्मियों, मेट, बागवानी सखी, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, कई जिलों में आज तालाब सफाई, वृक्षारोपण, परती भूमि सुधार, कूप निर्माण की प्रगति समीक्षा जैसे कार्यक्रम भी शामिल किए गए हैं। इसके अलावा ग्रामीणों को मनरेगा के अंतर्गत उपलब्ध रोजगार अवसरों, भुगतान प्रक्रिया और नए तकनीकी अपडेट की जानकारी भी दी जा रही है. रजत जयंती वर्ष के अवसर पर सरकार का लक्ष्य मनरेगा कार्यों को गति देना, ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाना और पंचायत स्तर पर सामुदायिक सहभागिता.

Related Articles

Back to top button