Read Next
29/10/2026
कांग्रेस का आरोप, SIR पीएम मोदी, अमित सिंह की साजिश, CEC ने दिया अंजाम
27/10/2026
वीटो पावर के बिना UNSC के स्थायी सदस्य दूसरे दर्जे के समान : भारत
27/10/2026
गुवाहाटी : होटल के मालिक और लीजधारक के बीच विवाद, 5 लोगों की गोली मारकर हत्या
26/10/2026
चुनाव से पहले इजरायल की सेना ने ईरान पर हमले से किया इनकार
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
Back to top button
New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत एक तरफ जहां कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का मजबूती से मुकाबला कर रहा है, वहीं लोगों के स्वास्थ्य के साथ-साथ अर्थव्यवस्था की सेहत पर भी अपना ध्यान केंद्रित किए हुए है.
‘इंडिया ग्लोबल वीक 2020’ के उद्घाटन के मौके पर मोदी ने यह भी कहा कि भारत आज भी दुनिया की सबसे खुली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. बहुत कम देश ऐसे हैं जो भारत जितने अवसर प्रदान करते हैं.
इसे भी पढ़ें- आयुष्मान भारत योजना में इंश्योरेंस कंपनी ने लगाया सरकार को 200 करोड़ का चूना, दोबारा उसे ही किया गया रिन्यू
वैश्विक समुदाय से भारत में निवेश करने की अपील
उन्होंने कहा कि एक तरफ भारत जहां वैश्विक महामारी का डट कर मुकाबला कर रहा है, वहीं इसके समानांतर लोगों की सेहत की चिंता करते हुए हम अर्थव्यवस्था की सेहत पर भी अपना ध्यान केंद्रित किए हुए हैं.
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय स्वाभाविक रूप से सुधारक होते हैं और इतिहास बताता है कि जब भी कोई चुनौती सामने आई, चाहे वह सामाजिक हो या आर्थिक, भारत ने उस पर जीत हासिल की. कोरोना संक्रमण काल के दौरान अर्थव्वस्था को पटरी पर लाने के लिए उठाए गये सरकार के कदमों की विस्तृत जानकारी देते हुए मोदी ने वैश्विक समुदाय से भारत में निवेश करने की भी अपील की.
इसे भी पढ़ें- पूर्व डीजीपी डीके पांडेय, पत्नी पूनम पांडेय और बेटा शुभांगन पांडेय की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई
भारत आज भी विश्व की सबसे खुली अर्थव्यवस्थाआं में एक
उन्होंने कहा कि भारत आज भी विश्व की सबसे खुली अर्थव्यवस्थाआं में एक है. हम विश्व की सभी कपंनियों के लिए रेड कार्पेट बिछा रहे हैं ताकि वे भारत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं. बहुत कम देश ऐसे अवसर प्रदान करते हैं, जो भारत आज प्रदान कर रहा है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और विश्व की भलाई और समृद्धि के लिए जो कुछ भी कर सकता है, वह करने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ का मतलब यह नहीं है कि विश्व के लिए दरवाजे बंद हो गए. इसका मतलब है कि घरेलू उत्पादों और वैश्विक सप्लाई चैन का मिश्रण.
इसे भी पढ़ें- 14,160 रुपये प्रतिदिन हो रहा खर्च, फिर भी 26 फीसदी बच्चे ही कर रहे ऑनलाइन पढ़ाई