Koderma

कोडरमा में भाकपा जिला परिषद का 7वां जिला सम्मेलन,देश में बेरोजगारी, महंगाई व अपराध बढ़े- केडी सिंह

Koderma: भाकपा जिला परिषद कोडरमा का 7वां जिला सम्मेलन स्थानीय साहू धर्मशाला झुमरीतिलैया मे दुर्गा राय की अध्यक्षता मे गुरूवार को शुरू हुआ. दो दिवसीय सम्मेलन पार्टी नेता महेश प्रसाद सिंह के द्वारा झंडोत्तोलन से शुरू हुई. पार्टी के सभी नेताओं ने शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित किया. राष्ट्रीय परिषद सदस्य कॉमरेड केडी सिंह ने देश की राजनीतिक रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी, महंगाई, अपराध जैसी कई घटनाओं में वृद्धि हुई है. किसानों, महिलाओं, नौजवानों, छात्र-छात्राओं के साथ देश में मोदी के शासनकाल में जुल्म बढा है.16 सितंबर को कमेटी का गठन किया जाएगा एवं जिला मंत्री का चुनाव किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा जिला कांग्रेस में आखिर किस मुद्दे को लेकर मचा घमासान,जानिए क्यों ?

सम्मेलन में रहे मौजूद

सम्मेलन को राष्ट्रीय परिषद सदस्य महेंद्र पाठक, सीपीआई राज्य कार्यकारिणी सदस्य पीके पांडे, जिप सदस्य महादेव राम, सीपीआई जिला मंत्री प्रकाश रजक, महिला नेत्री सोनिया देवी, अंचल मंत्री अर्जुन यादव, अंचल मंत्री सच्चिदानंद पांडे, अंचल मंत्री रामेश्वर यादव उर्फ भीखन यादव, अंचल मंत्री धनंजय यादव, अखिल भारतीय नौजवान संघ के जिला अध्यक्ष रंजन कुमार रजक, अखिल भारतीय नौजवान संघ के जिला सचिव कयूम उद्दीन, पूर्व उप प्रमुख वीरेंद्र यादव, महिला नेत्री सोनिया देवी, पुरुषोत्तम यादव, सुखदेव पांडे ने संबोधित किया. सम्मेलन में दशरथ पासवान, कैलाश रजक, ब्रह्मदेव दास, समिम खान, किसोर चौधरी, माथुर रजक, हिरामन रजक, कुलेश्वर पंडित, कामेश्वर पंडित, रामेश्वर चौधरी, अर्जुन दास, सिकंदर कुमार, राजेन्द्र प्रसाद यादव, सुजित, फिरोज खान, असगर अंसारी, बसमतिया देवी, रेखा देवी, रुकमनी देवी, उमा देवी, कलावती देबी, फरजाना खातुन मौजूद थी.

Related Articles

Back to top button