
Jamshedpur : मानगो के उलीडीह स्थित आदिवासी जनकल्याण उच्च विद्यालय में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान मैट्रिक की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया. वहीं, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका और शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य बने हुए 22 वर्ष हो गये, लेकिन मानगो के आदिवासी उच्च विद्यालय की स्थिति किसी भी ग्रामीण क्षेत्र की विद्यालय से भी दयनीय है. बावजूद इसके विद्यालय प्रबंधक की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है. साथ ही शिक्षकों को भी वेतन समिति के सदस्य ही देते हैं. पूर्व विधायक ने कहा कि विद्यालय को चलानेवाली समिति जिस ढंग से कार्य कर रही है उससे तय है कि यह विद्यालय एक दिन शहर का नामचिन विद्यालय जरूर बनेगा. साथ ही सुविधाओं के अभाव के बावजूद बच्चों ने इतना अच्छा परीणाम लाया और विद्यालय के सात बच्चे प्रथम श्रेणी से मैट्रिक की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए, इसकी भी उन्होंने सराहना की. वहीं, उन्होंने जल्द इस विद्यालय में बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराने की बात कही. कार्यक्रम में भाजपा नेता विकास सिंह समेत अन्य लोगो ने भी अपने विचार रखे. मौके पर सोमेश्वर मुर्मू, कैलाश बिरुवा, सुरेंद्र प्रसाद, शंकर गोराई, सरजू बास्के, अमरेंद्र पासवान, प्रोफेसर यूपी सिंह, डॉक्टर अनिल सिंह, राकेश लोधी, दुर्गा दत्ता, अजय लोहार जीतू गुप्ता, मनोज शर्मा ,राम सिंह कुशवाहा, राहुल कुमार, कुंदन चौबे, राकेश मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- 1932 के खतियान को स्थानीय नीति में शामिल कर मूल वासियों को उनका अधिकार दिलाये सरकार – जयराम




