JharkhandJHARKHAND VIDHANSBHA RESULTRanchi

अपनी ही सरकार के खिलाफ झामुमो विधायक बैजनाथ राम हुए लाल, सदन में धरना पर बैठे

Ranchi: शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन अपने ही सरकार के खिलाफ झामुमो विधायक बैजनाथ राम ने सदन के बाहर और सदन के अंदर जमकर बवाल काटा. बालूमाथ में अस्पताल नहीं बनने से विधायक लाल थे. उन्होंने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा मुख्य द्वार पर धरना दिया और भोजनावकाश के बाद सदन में ही धरने पर बैठ गए. उनको धरना से उठाने के लिए संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम और विधायक सुदिव्य सोनू ने कोशिश की.

स्पीकर ने उनसे आसन पर जाकर अपनी बात रखने को कहा

बैजनाथ राम ने कहा की बालूमाथ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण का वादा किया गया था. पैसा निकल गया एक ईट नहीं जुड़ा. घोटालेबाज पर कार्रवाई नहीं हुई. बालूमाथ में पैसे का बंदरबाट हुआ है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ये 2015–16 का मामला है. जांच समिति बना दी जाए. रघुवर दास के सरकार का मामला था.

बैजनाथ राम ने कहा की सरकार बनी थी तब ही कहा था कि कार्रवाई करेंगे. लेकिन दो माह का वादा कर तीन साल बीता दिया. अस्पताल नया बनेगा की उसी जगह पर बनेगा. कुछ तो बताएं. बन्ना गुप्ता ने कहा की हर चीज हठधर्मिता से नहीं होता, बाहर धरना पर बैठे. अब सदन में धरना पर बैठ गए. ये सरकार में रह कर सरकार पर अविश्वास कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेशी घुसपैठिये के मामले पर सदन में उलझे भाजपा विधायक अनंत ओझा, कांग्रेस विधायक दीपिका और प्रदीप यादव

Related Articles

Back to top button