JharkhandPalamu

पलामू: कुख्यात हरि तिवारी साहिबगंज से हजारीबाग जेल शिफ्ट

Palamu: पलामू, लातेहार, रांची, जमशेदपुर, धनबाद में आतंक फैलाने वाला अपराधी हरि तिवारी को साहिबगंज जेल से हजारीबाग जेल में शिफ्ट किया गया है. कुख्यात अपराधी हरि तिवारी साहिबगंज जेल में रहते हुए अपने गुर्गों के द्वारा कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया हैं. आपको बता दें कि मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा निवासी कुख्यात हरि तिवारी का काफी लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. हरि तिवारी पूर्व में गैंगस्टर सुजीत सिंह गिरोह के लिए काम करता था और उसका दाहिना हाथ माना जाता था, लेकिन 8 से 10 महीने पहले पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों में अलगाव हो गया और हरी ने सुजीत का साथ छोड़कर अमन साव के साथ हाथ मिलाकर अपना एक अलग गिरोह खड़ा कर लिया है.

गिरोह बनाने के बाद कुख्यात हरि तिवारी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है जिसमे मुख्य रूप से बिहार के सोननगर से पलामू के गढ़वा रोड़ तक तीसरी रेलवे लाइन बिछा रही अशोक बिल्डकॉन नामक कंपनी के कैंप कार्यालय में बीते कुछ महीनों पहले ताबड़तोड़ फायरिंग अपने गुर्गों द्वारा करवाई थी.

इसे भी पढे़ं:सदन में सरकारः 407 स्कूलों को स्थानीय लोगों ने घोषित किया उर्दू स्कूल, 509 स्कूलों में रविवार की बजाय शुक्रवार को अवकाश

गोलीकांड में कंपनी के एक कर्मी प्रभु राम (मजदूर) को गोली लगी थी. गोली उसके सीने में लग कर आर पार हो गयी है.

वही लातेहार जिले के चंदवा, बालूमाथ कोल साइडिंग पर फायरिंग, रंगदारी मांगने जैसी कई घटनाओं को अंजाम जेल के अंदर रहते हुए दे चुका है. साहिबगंज प्रशासन ने हरी तिवारी के आतंक से परेशान होकर उसे हजारीबाग शिफ्ट कर दिया है.

इसे भी पढे़ं:Monsoon Session: सदन में छलका युवा विधायक शिल्पी का दर्द, बोली- सोचा कुछ सिखूंगी मगर यहां तो लज्जा आ रही है

इस कांड से आया था सुर्खियों में

मालूम हो कि हरि तिवारी सुजीत सिन्हा गिरोह का खास शूटर रहा है. कोर्ट ने हरि तिवारी को आर्म्स एक्ट के मामले में ढाई साल की सजा सुनाई थी. वर्ष 2014 में अवैध हथियार के साथ मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था. हरि तिवारी ने वर्ष 2017 के अक्टूबर में सुजीत सिन्हा के कहने पर दिनदहाड़े शहर थाना के समीप पलामू एजेंसी में रंगदारी के लिए बम फेंककर दहशत फैला दी थी. इस घटना के बाद वह दो वर्षों तक फरार रहा था.

पुलिस को उसे गिरफ्तार करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. इस दौरान वह पुलिस को लगातार चकमा देता रहा. उसके घर की कुर्की जब्ती भी की गई थी. 21 अगस्त 2019 को हरी तिवारी बिहार के नवादा से गिरफ्तार किया गया. हरि तिवारी पर रांची, पलामू, लातेहार, रामगढ़, हजारीबाग में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

इसे भी पढे़ं:झारखंड कैबिनेट में 6-7 अगस्त को फेरबदल संभव, कांग्रेस कोटे के तीन मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी, मंत्रियों के बदलेंगे विभाग

Related Articles

Back to top button