
Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने सोमवार को साहेबगंज जिला प्रशासन द्वारा पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदरश यादव पर की गयी कार्रवाई को दुर्भावना से प्रेरित बताया. कहा कि पिछले ढाई वर्षों से रामदरश यादव का क्रशर बंद है लेकिन बंद क्रशर पर प्रशासन ने उन पर मुकदमा दर्ज किया है. भाजपा जिले में व्याप्त अवैध उत्खनन, स्टोन चिप्स की तस्करी के खिलाफ लगातार सड़क से सदन तक आवाज बुलंद कर रही है. आज साहेबगंज जिला लूट और भ्रष्टाचार का जिला बन चुका है. सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन लुटेरों और भ्रष्टाचारियों की संरक्षक बनी हुई है.
राज्य के बड़े अधिकारियों पर हो रही कार्रवाई की तरह साहेबगंज में पिछले डेढ़ वर्षों से पदस्थापित प्रखंड से जिला स्तर तक पदस्थापित सभी प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों की संपत्ति की जांच करनी चाहिए. सरकार अगर ऐसा नहीं करेगी तो भाजपा शीघ्र ही भ्रष्ट अधिकारियों की अवैध संपत्ति के बारे में जानकारी उजागर करेगी.
इसे भी पढ़ें:झारखंड में हुए हैं IAS ऐसे-ऐसे !
सरकारी संरक्षण में अपराध
दीपक प्रकाश ने कहा कि पुलिस प्रशासन के लोग अपने आकाओं के साथ-साथ अपनी भी तिजोरी भर रहे हैं. मुख्यमंत्री के गृह जिले में भ्रष्टाचारियों का मनोबल सिर चढ़ कर बोल रहा है. भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर उनको प्रताड़ित करने का हेमंत सरकार ने रिकॉर्ड बनाया है.
इस सरकार के आने के बाद से अब तक भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को अवैध मुकदमों में फंसा कर डराने, धमकाने और विरोध को दबाने की कोशिश राज्य सरकार ने की है.
इसे भी पढ़ें:पूजा सिंघल के अलावा ईडी के राडार पर हैं कई और IAS, पूर्व खान सचिव के श्रीनिवासन पर भी हैं गंभीर आरोप
हेमंत सरकार में अपराधियों का नंगा नांच
भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता जतायी. कहा कि हेमंत राज में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं. उनका हौसला सिर चढ़ कर बोल रहा है. खास कर भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं को राज्य में बड़े पैमाने पर निशाना बनाया जा रहा है. 8 मई को लोहरदगा में पार्टी के चटकपुर बूथ अध्यक्ष की हत्या से स्पष्ट है कि राज्य में अपराधियों के सामने पुलिस प्रशासन घुटने टेक चुका है.
पूरे प्रदेश में भय और दहशत का माहौल है. सरेआम अपराधी व्यवसायियों, चिकित्सकों से फिरौती मांग रहे. जेल में बंद अपराधी भी सक्रिय हैं. सरेआम बाजार में अपराधी दुकानों से करोड़ों लूटने में सफल हो जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:आखिर किस प्रेम भैया की बात कर रहे हैं सांसद निशिकांत, ट्वीट कर कहा- ईडी और इनकम टैक्स ने बुलाने का किया फैसला




