Bihar

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने खूनी संघर्ष में दो भाइयों की गोली मार कर हत्या की

Mujafferpur : जिले के  पश्चिमी क्षेत्र के साहेबगंज थाना क्षेत्र में मछली मारने की लड़ाई और गोलीबारी में खूनी संघर्ष के बीच स्थानीय पैक्स अध्यक्ष और उसके भाई की मौत हो गयी. घटना की सूचना पर एसडीपीओ सहित कई थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. मृतक मुकेश सहनी और नरेश सहनी दोनों आपस मे भाई बताये जा रहे हैं.

पुलिस ने गोलीबारी कांड के आरोपी मनीष कुमार को स्थानीय लोगों के सहयोग से गिरफ्तार भी कर लिया है. साहेबगंज थाना क्षेत्र के गौड़ा पंचायत के बैरिया गांव में हुए इस विवाद के बारे में पूर्व से स्थानीय पुलिस को जानकारी थी. लेकिन प्रशासन की उदासीनता लाशों के बिछने का इंतजार कर रही थी.

इसे भी पढ़ें :  Tata सब लीज के मामले पर हेमंत सरकार सात मार्च को बुला रही बैठक, सरयू बोले- इसी बैठक में हो मालिकाना हक पर भी फैसला

स्थानीय भीड़ का आरोप है कि पूर्व में दोनों पक्षों में विवाद था. जिसकी सूचना थाना में दी गयी थी, लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी. जिससे विवाद का रूप लिया और आज एक साथ दो भाई की हत्या से साहेबगंज की धरती खून से लाल हो गयी. प्रथम दृष्टया मामला मछली पालन को लेकर पोखर पर किये गये कब्जे से संबंधित है. जिसमें दोनों पक्षों के द्वारा पूर्व में ही थाने को सूचित किया जा चुका था. पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो शायद इस घटना को रोका जा सकता था.

इसे भी पढ़ें : सांसद दीपक प्रकाश ने झारखंड सरकार के बजट को बताया दिशाहीन, कहा- पुरानी बोतल में नयी शराब

पीड़ित ने बताया है कि सभी डकैत अंडरवियर में पहुंचे थे.  व्यापारी ने बताया कि उनकी भाषा थोड़ी अजीब थी. आपस में वह जो भी बात कर रहे थे, कुछ समझ नहीं आ रहा था. लूटपाट के बाद वह सुबह 4 बजे के आसपास घर के बाहर निकले और एक के बाद एक कुल तीन बम फोड़े. इतना डर लग रहा था कि काफी देर तक हम बाहर नहीं निकले, लेकिन बम की आवाज सुन भीड़ लग गयी. हालांकि, बगल की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी 6 से 7 डकैत देर रात दो बजे घर के अंदर घुसते दिख रहे हैं.

घटना की सूचना पर सदर डीएसपी रमाकांत उपाध्याय और मेजरगंज पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर एसएसबी की टीम ने भी पहुंच कर जांच की. एसएसबी बैरगिनिया से डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया, लेकिन स्क्वॉड घटनास्थल से नेपाल बॉर्डर पर जाकर रुक गया. एसएसबी के अनुसार सभी हथियारबंद डकैत घटना को अंजाम देने के बाद नेपाल की ओर फरार हो गये. घटना के संबंध में डीएसपी सदर रमाकांत उपाध्याय ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को सीमा के निकट भी बम विस्फोट के निशान दिखे. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : प्रेस क्लब ने हरदिल अजीज पत्रकार शमीम जमशेदपुरी को दी श्रद्धांजलि

Related Articles

Back to top button