
Ghatshila : घाटशिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से महाविद्यालय के कमरा सख्या पी 6 में राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक समारोह आयोजित किया गया. अध्यक्षता प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता ने की. कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य ने स्वामी विवेकानन्द की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया. कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. इंदल पासवान ने कार्यक्रम परिचय देते हुए संचालन किया. प्राचार्य ने अपने सम्बोधन में एनएसएस वालंटियर्स के गतिविधियों की सराहना करते हुए इस विपरीत मौसम और परिस्थितियों में कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की सराहना की. प्रो. सोमा सिंह ने विवेकानन्द के उस आह्वाहन को याद दिलाया “उठो जागो और तबतक ना रुको जब तक लक्ष्य हासिल ना हो जाए” उन्होंने लक्ष्य तय कर पूरी मेहनत से उसे पाने के लिए प्रेरित किया.
एनएसएस वालंटियर्स विवेक पातर और भावेश भकत ने भी अपने विचार व्यक्त किये और स्वामी जी के कई प्रेरक प्रसंगों की चर्चा की. कार्यक्रम में यह प्रस्ताव लिया गया कि आगामी 26 जनवरी को गणतंत्रता दिवस समारोह में एनएसएस विशेष शिविर मे शिरकत करने वाले वालंटियर्स को प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे. कोरोना काल में अपनी सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए अपने आस-पास के बच्चों को पढ़ाने में मदद की है. धन्यवाद ज्ञापन वालंटियर्स सुदाम हेमब्रम ने किया.
इसे भी पढ़ें- रिलायंस फ्रेश के पूर्व अकाउंटेंट पर 8.79 लाख के गबन का मामला दर्ज




