
Simdega: बानो थाना क्षेत्र के उरमू गांव के पास जंगल में बुधवार की शाम जिला पुलिस, सीआरपीएफ की 94 बटालियन और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की खबर है. मारे गये नक्सली के पास से एक एके 47 रायफल और भारी मात्रा में गोली-बारूद बरामद हुआ है.
सुरक्षाबल और नक्सली के बीच मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबल सर्च अभियान चला रहे हैं. आशंका जतायी जा रही है कि मुठभेड़ में कई नक्सली के मारे गये हैं. कुछ और भी नक्सलियों के शव बरामद हो सकते हैं. कहा जा रहा है कि माओवादी कमांडर नवीन यादव के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई है.
इसे भी पढ़ेंः Police Housing Colony: पूर्व DGP डीके पांडेय की पत्नी पूनम पांडेय की जमीन की CBI जांच को लेकर PIL
मौके पर भेजा गया अतिरिक्त पुलिस बल
मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद एसपी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल रवाना किया गया है. और नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बानो थाना क्षेत्र के उरमू गांव में नक्सली सक्रिय हैं.
सूचना के आधार पर सीआरपीएफ और जिला पुलिस के द्वारा ऑपरेशन चलाया गया.
इसी दौरान नक्सलियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों द्वारा फायरिंग की गयी. इसमें एक नक्सली मारा गया है और कई नक्सलियों को गोली लगने की बात सामने आ रही है.
इसे भी पढ़ेंः UN की रिपोर्ट : हिंसा, युद्ध के कारण दुनियाभर में सात करोड़ से ज्यादा लोग विस्थापन के शिकार हुए




