
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]
Dhanbad: धनबाद के डीसी ए दोड्डे को जिलेभर में स्वच्छ सुंदर शौचालय के निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्तरीय का अवॉर्ड प्रदान किया जायेगा. 24 जून 2019 को नयी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में डीसी को सम्मानित किया जायेगा.
सम्मान कार्यक्रम का आयोजन स्वच्छ भारत मिशन, ड्रिंकिंग वॉटर एंड सैनिटेशन डिपार्टमेंट, झारखंड की ओर से किया गया है.
कार्यक्रम में धनबाद की स्वच्छाग्रही अंकिता कुमारी, सबिया खातून, दिवाकर सोनी, सरपंच कैटेगरी में मिहिर मंडल, पिंकी देवी, उषा देवी, संजय महतो तथा स्वच्छ सुंदर शौचालय (हाउस होल्ड) कैटेगरी में गोपाल साधु, बेबी देवी, लखीराम किसकु, जफर अंसारी एवं साकिब अंसारी को अवार्ड प्रदान किया जायेगा.
इसे भी पढ़ेंः मेदांता अस्पताल : गंभीर बीमारी योजना के नाम पर मरीजों से लाखों लूटा, कार्रवाई से मरीजों का ही हुआ नुकसान




