
Ranchi : रांची के ओरमांझी में घंटों बीत जाने के बाद पुलिस युवती का सिर नहीं ढूंढ पाई है. पुलिस सोमवार सुबह से खोजी कुत्ते की मदद से घटनास्थल के आसपास सिह ढूंढने में जुटी है. इस दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक हेयर पिन व एक टोपी मिला है. मालूम हो कि रविवार को पुलिस ने साईं नाथ यूनिवर्सिटी के पीछे परास पतरा जंगल से युवती का सिर कटा नग्न शव बरामद किया है. दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई है. सिर नहीं मिलने की वजह से युवती की पहचान भी नहीं हो पाई है.
इसे भी पढ़ेः घोर लापरवाहीः प्रसूता के पेट में डॉक्टर ने छोड़ दिया तौलिया, 77 दिनों के बाद फिर ऑपरेशन कर निकाला
रांची पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि युवती के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया. मृतका के प्राइवेट पार्ट पर गहरे चोट के निशान पाये गये हैं. सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना की भी आशंका है. रांची के ग्रामीण एसपी ने बताया की एक सप्ताह के अंदर रांची जिले में जितनी भी महिलाएं और युवतियों के लापता होने का सनहा दर्ज हुआ है, उनकी तस्वीर और डिटेल्स से जानकारी इकट्टा किया जा रहा है. शव के डीएनए को भी सुरक्षित रखवाया गया है. अलग-अलग एंगल पर जांच चल रही है.
पुलिस इस मामले में कॉल डंप निकाल अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. पुलिस कॉल डंप के सहारे इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना स्थल पर कौन-कौन से मोबाइलधारक मौजूद थे.
इसे भी पढ़ेः सियासतः बंगाल चुनाव में वृहत झारखंड को हवा देने की तैयारी में आजसू पार्टी




