
Simdega: बेल्जियम में खेले जा रहे 6वां नेशन अंडर 23 हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को 1-0 से पराजित किया. मैंच के 34 वें मिनट में झारखंड सिमडेगा की संगीता कुमारी ने पेनाल्टी कॉर्नर में गोल किया. संगीता के इसी गोल की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को पराजित कर दिया. गोल करने वाली संगीता, टीम की उपकप्तान सलीमा, टीम के कोच असुंता लकड़ा ने भारतीय टीम को जीत पर बधाई दी है.
इसे भी पढ़ें-सिमडेगा : जमीन विवाद में धारदार हथियार से दंपत्ति की हत्या
पहले मुकाबले में भारत ने ऑयरलैंड को 4-1 से हराया था
6 देशों के टूर्नामेंट में भारत ने अपने पहले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. इस मुकाबले में पहले भारतीय टीम 1-0 से पीछे हो गई थी, लेकिन बाद में टीम इंडिया ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए ऑयरलैंड को 4-1 से हरा दिया था.
जीत से उत्साहित है पूरी टीम- कप्तान
पिछले आठ वर्षो में यह पहली बार है जब भारतीय टीम महिला टीम ने विश्व कप में हिस्सा लिया. संगीता पहली बार भारत की ओर से विश्व कप खेल रही हैं. आत्मविश्वास से भरपूर भारतीय महिला टीम की कप्तान रानी ने कहा कि पूरी टीम इस जीत से बेहद उत्साहित है. टीम में लगभग हर एक खिलाड़ी के लिए विश्व कप का यह पहला अनुभव है. इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम को पूल-बी में शामिल किया गया है. इसमें ओलम्पिक चैम्पियन इंग्लैंड, वर्ल्ड नम्बर-7 टीम अमेरिका और आयरलैंड भी शामिल हैं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं




