Uncategorized

सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय शिविर के लिए झारखंड की तीन खिलाड़ियों का चयन, राज्य हॉकी संघ ने दी बधाई

Ranchi : 28 मई से 9 जून तक बेंगलुरू के साईं सेंटर में आयोजित होने जा रहे सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय शिविर के लिए झारखण्ड की तीन महिला हॉकी खिलाड़ियों- निक्की प्रधान,सोनल मिंज एवम बिरजनी एक्का का चयन किया गया है. बता दें कि 26 अप्रैल से 8 मई तक संपन्न रास्ट्रीय शिविर में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर इन्हें कोर ग्रूप में रखा गया है. ये झारखण्ड के हॉकी के लिए अच्छी खबर है कि जूनियर के बाद सीनियर स्तर में भी हमारे तीन-तीन खिलाड़ियो का चयन एक साथ हुआ है. इन तीनों खिलाड़ियों को चयनित किये जाने पर झारखंड हॉकी संघ के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, विजय शंकर सिंह,शशिकांत प्रसाद,रजनीस कुमार,असुंता लकड़ा,मनोज कोनबेगी,आश्रिता लकड़ा,माइकल लाल,सुरेश महतो सहित हॉकी झारखण्ड के समस्त पदाधिकारियो ने इन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

इसे भी पढ़ें- मैच का पासा राणा के ‘मूर्खतापूर्ण’ रन आउट से पलटा : कार्तिक 

 

््््

खेल प्रतिभाओं की खान है झारखंड, मौका मिलना चाहिए

झारखंड के खिलाड़ी कई मौकों पर राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते रहे हैं. यहां के खिलाड़ियों ने देश की झोली में कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक भी देश की झोली में डाले हैं. ऐसे में झारखंड की इन तीन खिलाड़ियों का चुना जाना यहां की खेल प्रतिभाओं को लिए उत्साहवर्धक है. झारखंड की उम्मीद इस बात पर टिकी है कि यहां के खिलाड़ियों को बेहतरीन मौके दिये जाएं. बहरहाल झारखंड की इन तीन महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन झारखंड के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है.

इसे भी पढ़ें- मैदान और ड्रेसिंग रूम में ‘स्मार्ट वाच’ पहनने पर आईसीसी ने लगायी रोक     

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button