JharkhandKoderma

कोडरमा : आवासों की हालत में सुधर समेत अन्य मांगों को लेकर रेल कर्मियों का धरना प्रदर्शन

Koderma : रेलवे कॉलनी व आवासों की जर्जर हालत में सुधार तथा इंजिनियरिंग कर्मचारियों को दूसरे विभागों में पदोन्नति प्रक्रिया चालू करने सहित अन्य मांग को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने गुरुवार को सहायक मंडल अभियंता (एईएन) कोडरमा तथा गझंडी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया.

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) के बैनर तले रेल कर्मियों ने सामूहिक प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के माध्यम से शाखा सचिव सिंह ने कहा कि रेल प्रशासन कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ाता जा रहा है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं पर तनिक भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है. जिससे पारिवारिक जीवन कष्टमय हो गया है.

इसे भी पढ़ें:सीबीआइ ने रूपा तिर्की की बैचमेट व रूममेट मनीषा से घंटों की पूछताछ

जिससे आवासों में रहने वाले रेलकर्मी के समक्ष कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि ट्रैक मेन्टेनर को अन्य विभाग में पदोन्नति के लिए एलडीसी ओपन टू आल चालू करने, बंचिंग का लाभ देने, 20 प्रतिशत इनटेक कोटा के तहत विभाग परिवर्तन का अवसर देने, कैडर पुनर्गठन के लाभ का एरियर का भुगतान नही किए जाने से कर्मियों में काफी आक्रोश है.

मौके पर शाखा अध्यक्ष अभय कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष संजीव नयन, संयुक्त सचिव अर्पण वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें:यौन शोषण मामले में सुनील तिवारी की जमानत याचिका एससी-एसटी स्पेशल कोर्ट ने की खारिज

Related Articles

Back to top button