Dhanbad

धनबाद: कतरास में धूमधाम से निकली श्रीश्याम निशान यात्रा, जगह-जगह हुआ अभिनंदन

Katras: कतरास सूर्य मंदिर से सोमवार को श्याम सेवा संघ के तत्वाधान में शाम 3 बजे विशाल भव्य संगीतमय श्रीश्याम निशान यात्रा निकाली गयी. जो शहर के प्रमुख मार्गों का परिभ्रमण करते हुए राजस्थानी समाज भवन कतरास पहुंची. निशान यात्रा में 301 महिला, पुरुष एवं बच्चे जय श्री श्याम, राधे-राधे आदि जयकारेे लगाते हुए चल रहे थे. श्रीश्याम के रंग में रंगे श्रद्धालु भक्तों का कारवां श्रीश्याम निशान यात्रा के दौरान आलौकिक छटा तो बिखेर ही रहा था. साथ ही समूचा वातावरण भक्तिमय हो उठा.

निशान यात्रा में महिलाएं राजस्थानी वेशभूषा में शामिल थींं. यात्रा में घोड़े का रथ आकर्षण का केंद्र बना रहा. यात्रा के दौरान महिला पुरुष एवं बच्चे नाचते गाते चल रहे थे. यात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया गया. इधर, राजस्थानी धर्मशाला में श्रीश्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार देखते बन रहा था. संध्या 7बजे जमशेदपुर से आए मशहूर भजन गायक अमित शर्मा, शीतल चांडक, पंकज सांवरिया द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किया जाएगा.

निशान यात्रा के पूर्व मारवाड़ी समाज के महिला एवं पुरुषों द्वारा सूर्य मंदिर प्रांगण में निशान की पूजा अर्चना की गयी. पूजा के तत्पश्चात निशान यात्रा निकाली गयी. निशान यात्रा में डॉ वीएन चौधरी, दीपक अग्रवाल भगवती सोनी, सुरेश अग्रवाल, प्रकाश सिंघानिया, मुकेश अग्रवाल, अरुण तुलसियान, दिलीप अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, संजय चौधरी, रवि वास्का, महावीर भुवालका, मनीष गोयल, मनीष राजगढ़िया, पंकज राजगढ़िया, आनंद खंडेलवाल, मुरलीधर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सुशील खेतान,गंगा खेतान, श्रवण खेतान, डी एन चौधरी, संतोष जलान,विजय गुप्ता, विनय गुप्ता, सुरेश केडिया, शंकर गंगेसरिया,  मनोज केसरी, संजय केसरी बांके बिहारी शर्मा,श्रवण भुवालका, अरुण तुलसियान, दीपक भुआलका, गोपाल चौधरी, बसंत अग्रवाल, राजकुमार मधु ,दिलीप अग्रवाल शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: कोर्ट फी संशोधन विधेयक वापसी की मांग को लेकर राज्यपाल से मिला स्टेट बार कौंसिल का प्रतिनिधिमंडल  

Related Articles

Back to top button