JharkhandLead NewsRanchi

आईएएस वंदना दादेल और मस्त राम मीणा को अपर मुख्य सचिव रैंक में मिलेगा प्रमोशन 

Ranchi: झारखंड कैडर की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और पेयजल सचिव मस्त राम मीणा को अपर मुख्य सचिव (Additional Chief Secretary) रैंक में पदोन्नति दी जाएगी। राज्य सरकार ने डीपीसी की बैठक में दोनों अधिकारियों के प्रमोशन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। इससे संबंधित आधिकारिक आदेश शीघ्र जारी होने की संभावना है। दोनों 1996 बैच के अधिकारी हैं।

सरकारी निर्णय के अनुसार दोनों अधिकारियों को 1 जनवरी 2026 से अपर मुख्य सचिव रैंक का लाभ मिलेगा। वंदना दादेल वर्तमान में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की प्रधान सचिव हैं, जबकि मस्त राम मीणा राज्य में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत हैं। वहीं अमिताभ कौशल को प्रधान सचिव रैंक में व केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में तैनात अमित कुमार व वाणिज्यकर आयुक्त अमित कुमार को सचिव रैंक में प्रमोशन दिया जाएगा।

प्रशासनिक अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर की गई यह पदोन्नति राज्य प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button