
Koderma: जिले के परसाबाद स्थित गड़गी में शनिवार को लोचन साव नामक व्यक्ति को गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया. चार गोली लगने के बाद घायल लोचन साव को सदर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया.
जानकारी के अनुसार पुराने विवाद में उक्त घटना हुई है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दिन के 11 बजे की घटना है. सुरेश साहू पिता महादेव साव एवं अन्य लोग चार मोटरसाइकिल से लोचन साव के घर आए.
वहां सुरेश साव ने आसमानी फायर किया और लोचन साव पर ताबड़तोड़ चार गोली चला दी जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई.
इसे भी पढ़ें: चारधाम यात्रा हुई शुरू , श्रद्धालुओं के लिए SOP जारी, जानें किन नियमों का पालन है अनिवार्य
लोचन साव को दो गोली जबड़े में लगी जिससे जबड़ा टूट गया है, वहीं एक गोली कांख में लगी और एक गोली कोहनी में लगी. डॉक्टर के अनुसार जबड़ा में लगी हुई गोली निकल गयी और कांख में और हाथ में लगी गोली नहीं निकल पाई है.
सदर अस्पताल में गोली निकालने की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें तत्काल रांची रेफर किया गया है. डॉ अभिषेक के अनुसार लोचन साव को गोली लगने के बाद पूरा जबड़ा टूट गया, कान फट गया, कोहनी में जख्म है और शरीर से बहुत ज्यादा ब्लड गिर चुका है. ब्लड की व्यवस्था की गई है और रांची रेफर किया गया है.
लोचन साव के मझले पुत्र लक्ष्मण साव के अनुसार उनके सामने पूरी घटना हुई है. इनके अनुसार 10-12 लोग मोटरसाइकिल से घर पर आए जिनमें सुरेश साव पिता महादेव साव, अशोक साव पिता रमन साव, लाछो साव पिता जानकी साव, विजय साव पिता महादेव साव, सुरेंद्र साहू पिता महादेव साव, चंदन साहू पिता सुरेश साहू और विनोद यादव सहयोगी रूप में आए थे.
इसे भी पढ़ें: BIG NEWS : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने दिया इस्तीफा
विजय साव के दो पुत्र वासुदेव साव, वीरेंद्र साव, सुरेंद्र साव के 3 पुत्र मिथलेश साव, दिनेश साव, कारू साव, सहदेव साव पिता सुरेश साव, यह सभी लोग हाथों में हथियार लेकर आए थे और घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया.
लक्ष्मण साव के अनुसार 10 दिन पूर्व सनहा भी दर्ज कराया गया था, पर इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी. इधर कोडरमा एसपी कुमार गौरव से पूछे जाने पर उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. पुराने विवाद में उक्त घटना को अंजाम दिया गया है और अपराधियों को पकड़ने के लिए कार्यवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: मिशन 2024 में 7 पर नहीं बनेगी बात, यूपीए से भी राजद कर सकता है दो-दो हाथ




