Crime NewsJharkhandRanchiTOP SLIDER

रांची एयरपोर्ट के पास युवक को अपराधियों ने मारी छह गोलियां, मौत

Ranchi: रांची में उस समय सनसनी फैल गई जब डोरंडा थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट के पीछे पोखर टोली के पास गब्बर साहू नाम के युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी , घटना के बाद आनन-फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां युवक की मौत हो गई , बताया जा रहा है गब्बर साहू को अपराधियों ने छह गोली मारी थी .

एयरपोर्ट के पीछे गोलीबारी की घटना के बाद रांची पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है लेकिन अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि युवक को किस वजह से गोली मारा गया है. अपराधियों की संख्या कितनी थी इस बात की भी जांच की जा रही है . रांची सिटी एसपी सौरभ ने बताया मामले की छानबीन की जा रही है और अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है

Related Articles

Back to top button