Deoghar

विशेष कैंप का आयोजन कर उम्मीदवार व मतगणना एजेंटों का किया गया कोरोना टेस्ट, 05 एजेंट पॉजिटिव

Deoghar : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने जानकारी दी है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी 02 मई को होने वाले मतगणना को लेकर शत प्रतिशत कोविड नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है. इस कड़ी में मतगणना क्षेत्र में प्रवेश हेतु शुक्रवार को सदर अस्पताल देवघर एवं अनुमंडल अस्पताल मधुपुर में कोविड टेस्टिंग कैंप का आयोजन कर उम्मीदवार व मतगणना एजेंटों का सैंपल लिया गया. इसके अलावा चिन्हित दोनों अस्पतालों से कुल 126 लोगों का कोविड टेस्ट किया गया.

जिसमें 05 मतगणना एजेंट का रिपोर्ट पॉजिटिव है. बाकी सभी उमीदवार व मतगणना एजेंट की रिपोर्ट निगेटिव है. ज्ञात हो कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार आरटीपीसीआर या रैट परीक्षण के बिना या कोविड -19 का टीकाकरण की दूसरी खुराक के बिना मतगणना हॉल के अंदर किसी भी उम्मीदवार व मतगणना एजेंट को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी है.

 

इसे भी पढ़ें : देवघर : उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए लिया कामकाज का जायजा

Related Articles

Back to top button