Crime NewsJharkhandNEWSRanchi

रांची : पंडरा इलाके में युवक का मिला शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका

Ranchi : राजधानी रांची के पंडरा ओपी इलाके स्थित कांके डैम साइड में एक युवक का शव मिला है. मृतक युवक की पहचान राम नायक के रूप में हुई है और वह मूल रूप से रामगढ़ जिले के रजरप्पा का रहने वाला था. आशंका जताई जा रही है कि प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या कर कांके डैम में फेंक दिया गया है. आज सुबह स्थानीय लोगों ने कांके डैम में एक तैरता हुआ शव देख कर मामले की जानकारी पंडरा ओपी पुलिस को दी थी.

जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजने की तैयारी कर रही है. पंडरा ओपी प्रभारी ने बताया कि मृतक युवक बीते मंगलवार से ही लापता था और वह अपने रिलेटिव्स के यहां आकर रह रहा था. युवक का किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवती इस लड़का से शादी नहीं करना चाह रही थी. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण का आदेश- दिवाली और छठ के मौके पर केवल दो घंटे ही फूटेंगे पटाखे

Related Articles

Back to top button