ChaibasaCrime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : कपाली के युवक की डैम में डूबने से मौत, जुगसलाई में महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली थाना क्षेत्र के डागरडीह के रहनेवाले एक 19 वर्षीय युवक दानिश सिद्दकी की डोबा के सतनाला डैम में डूबने से मौत हो गई. घटना तब घटी जब वह नहाने के लिए डैम गया था. वहीं, दूसरी ओर जुगसलाई में रेलवे ट्रैक पर एक महिला ने रविवार की सुबह आत्महत्या का प्रयास किया. उसके पैर में चोट आई है.

जानकारी के मुताबिक दानिश सिद्दीकी सुबह की नमाज पढ़ने के बाद करीब छह बजे अपने छह दोस्तों के साथ नहाने सतनाला डैम गया था. डैम में नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में घुस गया. इस दौरान उसने शोर भी मचाया, लेकिन कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया और डूब गया. उसके बाद दोस्तों ने ही घर आकर उसके डूबने की सूचना दी. इससे परेशान दानिश के घरवालों ने कपाली पुलिस को तत्काल घटना की जानकारी दी और पुलिस के साथ ही डैम के पास पहुंचे. फिर गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दानिश का शव ढ़ूंढ़ा गया. इससे परिवारवालों में देखते ही देखते मातम पसर गया. उनका रो-रोकर बुरा हाल था. इस बीच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आगे मामले की जांच की जा रही है.

पति थाने में था, तभी मिली पत्नी के घायल होने की सूचना
इधर, जुगसलाई स्थित दुखु मार्केट के पास रेलवे ट्रैक पर घायल महिला की पहचान बिरसानगर की रहनेवाली रीना के रुप में की गई है. पुलिस ने जब उसके पति नीरज को फोन किया तो वह बिरसानगर थाना में पत्नी के गायब होने की रिपोर्ट लिखाने के लिए पहुंचा हुआ था. इस बीच पुलिस ने महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजवाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम में नहीं थम रहा हाथियों का आतंक, अब झुंड से बिछड़े गजराज ने मचायी तबाही

Related Articles

Back to top button