ChaibasaCrime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur: स‍िदगोड़ा थाना इलाके में ब्राउन शुगर के साथ एक युवक गि‍रफ्तार, दो साथ‍ियों को तलाश रही पुल‍िस

Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना की पुलिस ने 9 पुडिया ब्राउन शुगर के साथ एक युयक को गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि भुईयाडीह क्षेत्र में ब्राउन शुगर बेचे जाने की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद एक टीम का गठन करते हुए वरीय अधिकारियों को सूचना देने के उपरांत छापेमारी की गई. जहां से एक युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा. उसे टीम ने दौड़ा कर दबोचा. तलाशी ली गई तो उसके पास से 9 गुड़िया ब्राउन शुगर की बरामदगी की गई है. पूछताछ में पकड़ाए आरोपी ने बताया कि दो अन्य भी इस काम में संलिप्त हैं जिनकी देखरेख में यह ब्राउन शुगर बेचने का काम चल रहा है. थाना प्रभारी ने कहा कि उन दोनों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाकर जगह- जगह छापेमारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : साकची कब्रिस्तान में अवैध निर्माण करने का आरोप, भाजयुमो ने विरोध जताते हुए प्रशासन से की कार्रवाई की मांग  

Related Articles

Back to top button