Giridih

ट्रस्ट के हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के बीच मधुबन के युवा जैन संगठन ने किया कंबल का वितरण

Giridih: मधुबन में इलाज कराने आये कई जरुरतमंद मरीजों के बीच रविवार को मधुबन की संस्था ने कंबल वितरण किया. सवा सौ से अधिक मरीजों के बीच दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी और शाश्वत तीर्थराज सम्मेदशिखर ट्रस्ट के पदाधिकारी और सदस्यों ने कंबल वितरण किया.

जिन जरूरतमंद मरीजों के बीच कंबल का वितरण किया गया वे सभी मधुबन के ट्रस्ट नेत्र चिकित्सालय में आयोजित जांच शिविर में जांच कराने पहुंचे थे. मरीजों का ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों ने नेत्र चिकित्सालय में रहने का सुझाव दिया. दोनों संस्था के पदाधिकारी सह महामंत्री राजकुमार जैन अजमेरा ने हड्डियों को कंपकंपाने वाले ठंड को देखते हुए जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरण कराने की बात कही.

इसके बाद रविवार को दोनों कमेटी के सीनियर प्रबंधकों में सुनम सिन्हा, प्रबंधक देवेन्द्र जैन, प्रदुमन जैन, प्रबंधक संजीव जैन, कार्यालय प्रशासनिक ए. सैदी के अलावे गंगाधर महतो समेत अन्य सदस्यों ने नेत्र चिकित्सालय में भर्ती सवा सौ मरीजों के बीच रविवार को कंबल वितरण किया.

मौके पर चिकित्सालय के प्रभारी ओमप्रकाश सिंह, नाथुलाल, रघुनंदन सिंह, संतोष सिंह, तापस घोष समेत कई मौजूद थे. बताते चलें कि गुजरात और कोलकाता के ये दोनों युवा जैन संगठन हर साल कंबल वितरण के साथ कई समाजिक सरोकार के कार्य पीरटांड और मधुबन के इलाकों में करते आ रहे हैं.

Related Articles

Back to top button