ChaibasaEducation & CareerJamshedpurJharkhand

XLRI जमशेदपुर से देश के किसी भी कोने में रहकर कर सकते हैं पढ़ाई, संस्थान ने मास्टर स्तर के तीन वर्चुअल कोर्स लांच किए

Jamshedpur: एक्सएलआरआई जमशेदपुर में तीन वर्चुअल मास्टर कोर्स लांच किए गए हैं. ये कोर्स हैं- पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट ( पीजीडीबीएम), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फाइनांस (पीजीडीएफ) और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट ( पीजीडीएचआरएम). एक्सएलआरआई निदेशक फादर पॉल फर्नांडीस ने इसकी विधिवत शुरुआत की. उन्होंने बताया कि इन कोर्स की अवधि दो साल की होगी. कोर्स को नयी शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. पढ़ाई पूरी तरह वर्चुअल मोड में होगी. पहले और दूसरे स्टूडेन्ट्स एक सप्ताह एक्सएलआरआई कैंपस में रहकर पढ़ाई करेंगे. निदेशक ने इस कोर्स के विद्यार्थियों का स्वागत किया. कहा कि तकनीक के जरिये वे एक्सएलआरआई लर्निंग प्रोग्राम ( एक्सओएल ) का हिस्सा बन रहे हैं. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये देश के साथ ही दुनिया के विभिन्न हिस्सों के विद्यार्थी एक दूसरे तक ना सिर्फ पहुंच सकते हैं बल्कि बेहतर शिक्षा हासिल कर वैश्विक स्तर पर जिम्मेदार बिजनेस लीडर बन सकते हैं. मौके पर डीन फाइनांस फादर डोनाल्ड डिसील्वा, एक्सओएल के चेयरमैन संजय पात्रो के साथ ही डीन एकेडमिक्स डॉ पीके पाणी ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित किया.
8000 से अधिक आवेदन, 108 का हुआ चयन
पहली बार एक्सओएल के जरिये तीन नये वर्चुअल कोर्स की लांचिंग की गयी. इस कोर्स के लिए 8000 से अधिक आवेदन आए. सभी की स्क्रूटनी के बाद कुल 3000 आवेदकों का इंटरव्यू लिया गया. जिसके बाद अंतिम रूप से 108 उम्मीदवारों का चयन किया गया. पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट ( पीजीडीएचआरएम) में 60, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फाइनांस (पीजीडीएफ) में 26 और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट ( पीजीडीएचआरएम) में 22 विद्यार्थी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- New Song: सिंगर मिथलेश कौशिक (मिथ) का ” नाम क्या रखूं” गाना हुआ रिलीज, जमशेदपुर के एन हसन ने लिखे हैं गीत के बोल

Related Articles

Back to top button