
New Delhi : अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. स्मार्टफोन निर्माता चीनी कंपनी Xiaomi का Mi Pad 5 Series चीन में 10 अगस्त को लॉन्च होगा. कंपनी ने इसके लॉन्च की जानकारी माइक्रोब्लोगिंग वेबसाइट Weibo के द्वारा शेयर की है. हालाँकि Xiaomi ने यह नहीं बताया कि Mi Pad 5 सीरीज़ के तहत कितने मॉडल लॉन्च किए जाएंगे. लेकिन कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट और लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi Pad 5 सीरीज के तहत तीन मॉडल लॉन्च किये जा सकते हैं.
वहीं दूसरी तरफ Mi Pad 5 सीरीज के डिजाइन को कई टिप्सटर और वेबसाइटों ने शेयर किया है. लेकिन किसी ने यह नहीं बताया कि टैबलेट स्टाइलस के साथ आएगा या नहीं. Xiaomi द्वारा जारी किया गया लॉन्च पोस्टर टैबलेट के साथ एक स्टाइलस दिखाता है. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि Xiaomi स्टाइलस को अलग से बेचेगा या इसे टैबलेट के साथ शामिल करेगा. जहां तक डिजाइन का सवाल है, लीक रिपोर्ट के मुताबिक पीछे की तरफ एलईडी फ्लैशलाइट के साथ एक बड़ा कैमरा सेंसर भी देखने को मिल सकता है.
इसे भी पढ़ें :ADJ उत्तम आनंद मौत मामला: सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, सीबीआई हर हफ्ते हाईकोर्ट को सौंपे जांच की स्टेटस रिपोर्ट
Mi Pad 5 Series के संभावित फीचर्स
Mi पैड 5 सीरीज के अंतर्गत तीन मॉडल पेश होंगे जिसमें कहा जा रहा है की दो मॉडल में Snapdragon 870 SoC प्रोसेसर के तौर पर देखने को मिल सकता है. जबकि तीसरे मॉडल में Snapdragon 860 chipset प्रोसेसर दिया जा सकता है. अगर डिस्प्ले की बात करें तो तीनों मॉडल में 10.9 इंच का LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका 120Hz का हाई रिफ्रश रेट है. फोटोग्राफी के लिए 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है और इसी के साथ यह 5G कनेक्टिविटी को भी स्पोर्ट करेगा.
लीक रिपोर्ट के मुताबिक Mi Pad 5 और Mi Pad 5 Pro में 8750mAh की बैटरी मिलेगी और इसके साथ के 67W फास्ट चार्जिंग को स्पोर्ट करेगा और वहीं तीसरें मॉडल यानी Mi Pad 5 Lite की बैटरी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन कहा जा रहा है कि यह मॉडल 33W की फास्ट चार्जिंग को स्पोर्ट कर सकता है.
इसे भी पढ़ें :गोल्डेन बॉय नीरज चोपड़ा को XUV 700 देने की मांग, जानें आनंद महिंद्रा ने क्या दिया जवाब




