Crime News

गढ़वा टोल प्लाजा के पास दो पिकअप चालकों के साथ मारपीट और लूटपाट में शामिल एक अपराधी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Ranchi : गढ़वा फोरलेन टोल प्लाजा के पास से दो पिकअप गाड़ी के व्यपारियों तथा चालक के साथ मारपीट ओर लूटपाट में शामिल एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र निवासी रवि तिवारी के रूप में कई गई है. आरोपी के पास से लोडेड देसी पिस्टल, 30 हजार नगद, फरसा, सहित अन्य समान बरामद किया गया. हालांकि दो अपराधी मौके से फरार हो गये, जिनकी पहचान अजनधर दुबे ओर अतुलधर दुबे के रूप में कई गई है. पुलिस के अनुसार बुधवार को सूचना मिली कि गढ़वा फोरलेन टोल प्लाजा के पास से दो पिकअप गाड़ी के व्यापारियों तथा चालक के साथ मारपीट कर लूट पाट हुई है. वारदात काले रंग का स्कार्पियो से की गयी है एवं अपराधी पचपड़वा के आस पास रुके हुए हैं. गढ़वा एसपी अंजनी कुमार झा के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मेराल थाना प्रभारी, चिनिया थाना प्रभारी एवं डबई ‘थाना प्रभारी अपने अपने इलाका में चेकिंग के दौरान कोरवाडीह के पास घटना में शामिल स्कार्पियो गाड़ी को रोका गया तथा घटना में शामिल एक अपराधी रवि तिवारी को पकड़ा गया. तलाशी के क्रम में इसके पास से एक देसी पिस्टल मैग्जीन के साथ लोडेड बरामद हुआ. पांच जिंदा कारतूस जिसके पैदे पर KF 7.65 लिखा हुआ, उसकी पैंट के पॉकेट से 30,000 रुपये,  वाहन का तलाशी के दौरान वाहन के पीछे सीट से एक फरसा एवं चालक सीट के नीचे से एक काला रंग का प्लास्टिक में एक लोडेड देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस जिसके पैदे पर 8MM KF लिखा हुआ बरामद हुआ. वहीं पुलिस बल को देखते हुए गाड़ी से दो अपराधी अजनधर दुबे एवं अतुलधर दुबे फरार हो गये. पूछताछ में रवि तिवारी ने बताया कि इस गैंग का मास्टरमाइंड अतुलधर दुबे है जो स्वयं को पत्रकार कहता है. इन्होंने वाहन के मालिक से अपने खाते में फोन पे पर 55 हजार रुपये ट्रांसफर करवाया तथा सौरभ सिंह के खाता में 25 हजार ट्रांसफर करवाया. इस घटना में कुल चार अपराधी अतुलधर दुबे,  रवि तिवारी, अजनधर दुबे ओर सौरभ कुमार सिंह शामिल हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें – लूटपाट में शामिल आधा दर्जन अपराधी गिरफ्तार, देशी कार्बाइन, पिस्टल समेत अन्य सामान बरामद

Related Articles

Back to top button