Lead NewsNationalSports

World Youth Championships: भारतीय तीरंदाजों ने पोलैंड में रचा इतिहास, 3 गोल्ड जीते

पोलैंड में चल रही विश्व तीरंदाजी यूथ चैंपियनशिप

New Delhi : पोलैंड में चल रहे विश्व तीरंदाजी यूथ चैंपियनशिप में शनिवार को भारतीय तीरंदाजों ने इतिहास रच दिया. अंडर-18 महिला तीरंदाजों ने तुर्की को हराकर भारत को गोल्ड पदक जिताया है. भारतीय महिला टीम ने फाइनल में तुर्की को 228-216 से हराया. प्रिया गुर्जर, परनीत कौर और रिधु वर्षिणी सेंथिलकुमार की तिकड़ी ने फाइनल में धूम मचाई है. ना सिर्फ महिलाओं की टीम बल्कि पुरुषों की कंपाउंड टीम ने भी गोल्ड पदक पर कब्जा किया है.

इसे भी पढ़ें :कोरोना काल में अनाथ हुए मासूमों की मदद को शुरू हुई पहल, PM Care for Children Scheme से मिलेगा सहारा

विश्व रिकॉर्ड से 22 अंक अधिक स्कोर किया था

आपको बता दें कि प्रिया गुर्जर, परनीत कौर और रिधु वर्षिणी सेंथिल कुमार की तिकड़ी ने 10 अगस्त को कैडेट कंपाउंड महिला टीम स्पर्धा में 2160 में 2067 का स्कोर हासिल किया था और शीर्ष स्थान पर रही थीं. भारतीय खिलाड़ियों का यह स्कोर विश्व रिकॉर्ड से 22 अंक अधिक है. इससे पहले अमेरिकी टीम ने 2045 का स्कोर किया था.

इसे भी पढ़ें :UPSC ने जारी किया Exam Calendar, 5 जून 2022 को होगी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा

पुरुषों ने अमेरिका को 233-231 से हराया

महिलाओं के बाद पुरुषों की कंपाउंड टीम ने भी देश को गोल्ड पदक दिलाया. साहिल चौधरी, मिहिर नितिन और कुशल दलाल की तिकड़ी ने फाइनल में अमेरिका को 233-231 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. इससे देश में खुशी का माहौल है.

वहीं, प्रिया गुर्जर और कुशल दलाल ने कंपाउंड कैडेट मिक्स्ड टीम के फाइनल में अमेरिका को तीरंदाजों को 115-152 से हराकर गोल्ड मेडल जीता. दोनों भारतीय तीरंदाजों का यह एक दिन में तीसरा गोल्ड मेडल है.

इसे भी पढ़ें :बिहार पंचायत चुनाव में सुरक्षा होगी सख्त, हर बूथ पर 6 कर्मियों की होगी तैनाती

Related Articles

Back to top button