
Giridih : मैथन पॉवर लिमिटेड एमपीएल द्वारा गिरिडीह की कोल परियोजना से कोयला उठाव को लेकर तकरार जारी है.
एक तरफ राजनीतिक दल इस मुद्दे पर रोटी सेंक रहे है, तो दूसरी तरफ ट्रक ऑनर एसोसिएशन एमपीएल द्वारा कोयला उठाव को अपनी प्रतिष्ठा का विषय बना लिया है. लिहाजा, परेशानी मैथन पॉवर लिमिटेड की बढ़ी है तो इसके पक्ष में खड़े राजनीतिक दल भी परेशान हैं.
वैसे विवाद बढ़ता देख स्थानीय सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने खुद को मामले से फिलहाल अलग कर रखा है. इधर विवाद हर रोज ही बढ़ रहा है. शनिवार को ही ट्रक ऑनर एसोसिएशन की बैठक बनियाडीह स्थित एसोसिएशन के कार्यालय में हुई.
इसे भी पढ़ें :कोरोना काल में अनाथ हुए मासूमों की मदद को शुरू हुई पहल, PM Care for Children Scheme से मिलेगा सहारा
यह अलग बात रही कि बैठक में कोई ठोस फैसला तो नहीं हो पाया. लेकिन बैठक में मौजूद एसोसिएशन के बनियाडीह के अध्यक्ष राजेन्द्र यादव और जिलाध्यक्ष कंपू यादव ने मैथन पॉवर लिमिटेड के नीति को गलत बताते हुए कहा कि 40 साल के पुराने एकरारनामे का नियम तोड़कर कंपनी ओपन कास्ट कोयला खदान से कोयला उठाव करना चाहती है. जबकि एकरारनामा में है कि उत्पादन कोयले का 40 फीसदी हिस्सा रोड सेल को उपलब्ध कराया जाएगा.
दूसरी तरफ कंपनी रोड सेल के नियम को तोड़कर हाईवा-पेलोडर से कोयला उठाव कराने के प्रयास में है. और यही नीति मजदूर और ट्रक मालिक विरोधी है.
इसे भी पढ़ें :World Youth Championships: भारतीय तीरंदाजों ने पोलैंड में रचा इतिहास, 3 गोल्ड जीते
एसोसिएशन के पदाधिकारियों का यह भी कहना रहा कि मैथन पॉवर लिमिटेड इसे पहले भी कोयला उठाव किया है. लेकिन रेलवे के रैक प्वांईट के माध्सम से.
बतातें चले कि मैथन पॉवर लिमिटेड ने ओपेनकास्ट खदान में दो हजार टन का डीओ लगाया है. जिसे कंपनी की और से सारे नियमों के विपरीत कोयला उठाव करने के प्रयास में है. इधर बैठक में कमलचंद साहु, मो. असलम, विजय सिंह, राजेन्द्र राय, गुड्डु सिंह, संतोष यादव, अरुण यादव, सुरेश राम, भेरो मंडल, मो. मुबारक समेत कई मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें :UPSC ने जारी किया Exam Calendar, 5 जून 2022 को होगी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा




