Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में करें अधिसूचित
Back to top button
Srinagar: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी. कश्मीर जोन पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी दी.
जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को घेर लिया है. साथ ही पूरे श्रीनगर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है. वहीं प्राइवेट कंपनियों ने वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी बंद कर दी है.
इसे भी पढ़ें- 20 मई को चक्रवात ‘अम्फान’ का खतरा, NDRF की 53 टीमें तैनात
गुप्त सूचना के आधार पर शुरू की थी कार्रवाई
पुलिस ने मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए लिखा कि श्रीनगर के नवाकदाल इलाके के कनेमजार में मुठभेड़ शुरू. जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई.
उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर शहर में बीएसएनएल पोस्टपेड सेवा को छोड़ कर सभी मोबाइल इंटरनेट और सभी मोबाइल टेलीफोन सेवाएं बंद कर दी गयी हैं. गौरतलब है कि सुरक्षाबलों ने एहतियातन यह कदम उठाया है. ताकि इंटरनेट या कॉलिंग सुविधा का आतंकी फायदा न उठा सके.
इसे भी पढ़ें- #Corona के साथ नफरत फैला सामाजिक सौहार्द तोड़ रहे लोगों से भी है हमें लड़ना : हेमंत