BiharNEWS

खगड़िया में डैनी मोइन में डूबने से मजदूर की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

Khagaria:  गंगौर थाना क्षेत्र के डैनी मोइन में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक छोटी रानी सकरपुरा निवासी अनिल महतो (45) शौच के लिए डैनी मोइन के पास गया था. शौच के उपरांत हाथ-पैर धोने के दौरान अनिल महतो का पैर फिसल गया और उसकी मौत पानी में डूबने से हो गई.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand News : नयी शराब पॉलिसी में नहीं पूरी की गयी एक्साइज एक्ट की शर्तें, बगैर रेवन्यू बोर्ड की अनुमति के कैबिनेट से हुआ पास

 

घटना की जानकारी मिलते ही गंगौर थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन, A.S.I प्रमोद सिंह सशस्त्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया. वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र महतो ने बताया कि मजदूरी ही मृतक का व्यवसाय था, जिसके भरोसे पूरे परिवार का भरण पोषण होता था.

Related Articles

Back to top button