Crime NewsGiridihJharkhand

गिरिडीह: जमीन विवाद को लेकर पुलिस की मौजूदगी में एक पक्ष ने की हवाई फायरिंग

  • विवादित प्लॉट पर पहले से लगा था धारा 144 और दोनों पक्ष किये हुए थे केस
  • 144 के बाद भी एक पक्ष द्वारा कराया जा रहा था काम

Giridih: शुक्रवार को गांवा थाना के मंझने पंचायत के डरकोल गांव में दो पक्षों के बीच हुए जमीन विवाद में मामला इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने गांवा थाना पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग कर दी. फायरिंग करने वाले शख्स ने दहशत पैदा करने के लिए हवाई फायरिंग की. इससे जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ. हालांकि पुलिस देखती रह गयी.

गोली किस पक्ष की ओर से चलायी गयी, इसकी जानकारी लेने के लिए गांवा थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा को आधा दर्जन बार उनके नंबर कॉल किया गया, लेकिन थाना प्रभारी ने कॉल रिसीव नहीं किया. लेकिन पुलिस ने मौके पर से एक खोखा बरामद किया है.

जमीन विवाद को लेकर हुई गोली फायरिंग की घटना शुक्रवार दोपहर की बतायी जा रही है. विवाद जिस वक्त बढ़ना शुरू हुआ उसी वक्त गांवा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी. लेकिन थाना से कुछ दूर होने के बाद भी पुलिस घटनास्थल करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची. यही नहीं, पुलिस घटनास्थल पहुंच कर भी खामोश ही रही.

पुलिस को देखते ही एक पक्ष की और से विवाद इतना बढ़ा कि फायरिंग की घटना हुई. बावजूद पुलिस दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय चुपचाप तमाशा देखती रही.

इसे भी पढ़ें – Sports Policy 2020: खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में 2 प्रतिशत आरक्षण

दो पक्षों में लंबे समय से विवाद

जानकारी के अनुसार डरकोल गांव के जिस विवादित प्लॉट को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है उस प्लॉट पर पहले से गांवा थाना पुलिस की अनुशंसा पर इलाके के एसडीएम द्वारा धारा 144 लगी हुई थी.

दोनों पक्ष एक-दूसरे पर केस भी किये हुए हैं. इसकी पुष्टि गांवा थाना के एसआइ उदित बेदिया ने भी की है. उदित बेदिया जमीन विवाद के इस मामले के अनुसंधानकर्ता बताये जा रहे हैं.

बावजूद एक पक्ष शुक्रवार को विवादित प्लॉट पर काम करने पहुंच गया. इसी बीच जानकारी मिलने के बाद दूसरा पक्ष वहां पहुंच कर विरोध करने लगा. इसी दौरान विवाद बढ़ा.

डरकोल गांव में दो पक्षों का 26 एकड़ के करीब का बड़ा प्लॉट बताया जा रहा है. इस प्लॉट पर एक साथ तीन पक्ष का दावा है जिसमें एक पक्ष के हिस्से में कुछ कम जमीन होने की बात कही जा रही है और विवाद का कारण भी यही है.

इसे भी पढ़ें – 17 जुलाई को झारखंड में 291 नये कोरोना संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 5096 पहुंचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button