Sports

#Women_T20_WorldCup: भारत की लक्ष्मी बनेंगी मैच रेफरी, ICC विश्वकप टूर्नामेंट में होंगी पहली महिला रेफरी

New Delhi: भारत की जीएस लक्ष्मी 21 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ICC महिला T-20 विश्वकप क्रिकेट टूर्नामेंट में मैच रेफरी बनेंगी.  इसके साथ ही वह किसी आइसीसी विश्वकप टूर्नामेंट में मैच रेफरी की भूमिका निभाने वाली पहली महिला बन जायेंगी.

दुबई, आस्ट्रेलिया में होने वाले महिला टी20 विश्व कप में आइसीसी अंपायरों की सूची में नितिन मेनन अकेले भारतीय है, जबकि मैच अधिकारियों में रिकॉर्ड छह भारतीय महिलाओं को जगह मिली है.

इसे भी पढ़ेंः#Palamu: पुल-पुलिया में लगाने से पहले 5 केन बम बरामद, हथियार व गोलियां भी मिलीं

भारत की जीएस लक्ष्मी विश्व कप में पहली भारतीय महिला मैच रैफरी होंगी. लौरेन एजेनबैग, किम काटन, क्लेयर पोलोसाक, सू रेडफर्न और जैकलीन विलियम्स आठ टीमों के टूर्नामेंट में महिला अंपायर होंगी.

विलियम्स और शॉन जार्ज 21 फरवरी को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच मैच में अंपायरिंग करेंगे. वह हाल ही में पुरूषों के अंतरराष्ट्रीय मैच में तीसरे अंपायर की भूमिका निभाने वाली पहली भारतीय महिला बनी है.

पिछले साल पुरूषों के वनडे मैच में पहली महिला अंपायर बनी पोलोसाक और मेनन पूर्व चैम्पियन वेस्टइंडीज और पहली बार खेल रहे थाईलैंड के बीच 22 फरवरी को होने वाले मैच में अंपायर होंगी.

लक्ष्मी इस मैच में रैफरी होंगी, जो दो महीने पहले पुरूषों के वनडे में पहली महिला मैच रैफरी बनी थी.

आइसीसी अंपायरों और रैफरियों के सीनियर मैनेजर एड्रियन ग्रिफिथ ने कहा,‘‘ एक ही टूर्नामेंट में इतने सारे महिला मैच अधिकारी पहली बार है. यह उनकी मेहनत और लगन का नतीजा है कि वे इस स्तर तक पहुंची.’’

टूर्नामेंट में आइसीसी मैच रैफरियों की पैनल के सदस्य क्रिस ब्राड सबसे सीनियर मैच अधिकारी होंगे. अन्य अंपायरों में ग्रेगरी ब्रेथवेट, क्रिस ब्राउन, अहसान रजा, लैंगटोन रूसेरे और एलेक्स वार्फ शामिल है.

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के लिए मैच अधिकारियों की सूची-

मैच रैफरी: स्टीव बर्नार्ड, क्रिस ब्राड और जीएस लक्ष्मी

अंपायर: लौरेन एजेनबैग, ग्रेगरी ब्रेथवेट, क्रिस ब्राउन, किम काटन, शॉन जार्ज, नितिन मेनन, क्लेयर पोलोसाक, अहसान रजा, सू रेडफर्न, लैंगटन रूसेरे, एलेक्स वार्फ, जैकलीन विलियम्स.

इसे भी पढ़ेंः#Pulse अस्पताल के निर्माण की होगी जांच, हेमंत सोरेन ने रांची डीसी को दिया आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button