JharkhandLead NewsRanchi

जाति प्रमाण पत्र को अवैध करार देने पर विधायक समरी लाल ने दी हाईकोर्ट में चुनौती

Ranchi: जाति प्रमाण पत्र को गलत बताये जाने के मामले में विधायक समरी लाल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. जिसमें जाति स्क्रुटनी कमेटी के आदेश की जानकारी देते हुए बताया गया है कि बिना किसी आधार के कमेटी ने जाति प्रमाण पत्र को गलत साबित किया है. अधिवक्ता हर्ष कुमार ने समरी लाल की ओर से याचिका दायर की है. साल 1956 में संयुक्त बिहार के वक्त उनकी जाति को अनुसूचित का दर्जा दिया गया था. साथ ही याचिका में कहा गया है कि जिसकी उनका प्रमाण पत्र जांच रिपोर्ट के आधार पर मिला है. ऐसे में कमेटी जांच नहीं कर सकती है.

इसे भी पढ़ें – रामगढ में भारतीय जनता पार्टी का 42वें स्थापना दिवस के मनाया गया

रामनवमी जुलूस में लगे प्रतिबंध हटाने की मांग

राज्य सरकार की ओर से रामनवमी जुलूस में गाना बजाने पर लगाये प्रतिबंध को हाईकोर्ट में चुनौती दी गयी है. विधायक मनीष जायसवाल ने मामले में याचिका दायर की है. जिसमें रामनवमी जुलूस में लगे प्रतिबंध हटाने की मांग की गयी है. याचिका के माध्यम से राज्य सरकार के आदेश का निरस्त करने की मांग की गयी है.

इसे भी पढ़ें – JSSC संशोधित नियमावली: हाईकोर्ट ने पूछा, उर्दू को परीक्षा में शामिल करने से पूर्व डेटाबेस तैयार किया गया या नहीं

Related Articles

Back to top button