JharkhandRamgarh

रामगढ में भारतीय जनता पार्टी का 42वें स्थापना दिवस के मनाया गया

Ramgarh : भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता की अध्यक्षता में बुधवार को सुबह 8:45 पर भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराया एवं राष्ट्रीय गान गाया गया. तत्पश्चात पूर्व 9:30 को जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता की अध्यक्षता में साहू धर्मशाला में भाजपा के वरिष्ट नेताओं एवम कार्यकर्ताओं ने मिलकर पार्टी का झंडा फहराया एवं आपस में मिठाइयां बांट कर एक दूसरे को बधाई दी.

इसे भी पढ़ें – पटना: अरोड़ा इंटरनेशनल स्कूल के टीचर ने छात्र को पीटकर किया लहूलुहान

स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकर्ताओं के नाम संबोधन कार्यक्रम को रामगढ़ साहू धर्मशाला में एलईडी लगाकर सभी कार्यकर्ताओं ने सुना जिसमें मोदी जी ने कहा की करोना काल में भी भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों ने अपने कार्यकर्ताओं की मदद से देश भर में सेवा अभियान चलाया जिससे इस महामारी के दौर में भी आम जनता को राहत मिली.

सरकार के दूरदर्शी सोच और विदेश नीति के कारण जहां पड़ोसी देश के साथ पूरा विश्व आर्थिक रूप से कमज़ोर हुआ है वहीं हिंदुस्तान अपने 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है जो भाजपा सरकार की उपलब्धियों में गिना जाएगा और जिसकी तारीफ पड़ोसी देशों सहित पूरी दुनियां कर रही है.

इसे भी पढ़ें –  मोतिहारी: आपसी विवाद में एक गार्ड ने दूसरे गार्ड की गोली मारकर की हत्या

प्रधानमंत्री जी का संबोधन सुनने के बाद सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भाजपा झंडे और स्थापना दिवस के बैनर को लेकर भाजपा जिंदाबाद,नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों के साथ साहू धर्मशाला से एक शोभा यात्रा भी निकाला जो लोहार टोला,गुरुद्वारा रोड,सुभाष चौक,झंडा चौक होते हुए पुनः साहू धर्मशाला पर आकर संपन्न हुई.

इसे भी पढ़ें – JSSC संशोधित नियमावली: हाईकोर्ट ने पूछा, उर्दू को परीक्षा में शामिल करने से पूर्व डेटाबेस तैयार किया गया या नहीं

Related Articles

Back to top button