
Bermo: बेरमो अनुमंडल के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुघाट पहाड़ी मार्ग स्थित झाड़ी से मंगलवार को चंद्रपुरा पुलिस ने एक 45 वर्षीय महिला का शव बरामद किया. मृतका का शव देखने के बाद संभावना व्यक्त की जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गयी है.
इसे भी पढ़े :कांग्रेसी गुलाम नबी आजाद को राज्यसभा में विदाई देते हुए पीएम मोदी के छलके आंसू
थाना प्रभारी नूतन मोदी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही दुष्कर्म व हत्या की पुष्टि हो सकेगी. पुलिस अभी मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है. शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.
शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने भी थाना प्रभारी से दूरभाष पर बात की वह घटना की जानकारी ली. महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में एक झाड़ी के नीचे पड़ा था. उसके मुंह व चेहरे में कई स्थानों पर चोट के निशान भी पाये गये हैं.
इसे भी पढ़े :UGC की हरी झंडी, जल्द खुल सकते हैं बंद कॉलेज व यूनिवर्सिटी
घटनास्थल से थोड़ी दूर पर महिला का जूता, मौजा, स्वेटर तथा एक झोली में भरे कपड़े व चप्पल भी पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. शव को देखने से प्रतीत होता है कि एक-दो दिन पूर्व ही घटना को अंजाम दिया गया है.
सोमवार शाम ही कुछ लोगों ने शव को देखा था. मौके पर तुरियो पंचायत के निवर्तमान मुखिया नकुल महतो, तारमी के निवर्तमान उप मुखिया विजय गिरि, केदार महतो सहित कई लोग उपस्थित थे.




