Crime NewsDeoghar

चर्च परिसर के सुनसान मकान में मिला महिला का शव

Deoghar: नगर थाना क्षेत्र के सत्संग चौक के पास स्थित चर्च परिसर के सुनसान मकान में एक महिला का शव मिलने से सनसनी मच गयी. महिला की पहचान 35 वर्षीय रुचि देवी के तौर पर हुई है.

घटना के संबंध में महिला के पति ने बताया कि उनकी पत्नी रोज सुबह टहलने जाती थी. इसी क्रम में गुरुवार की सुबह भी टहलने निकली थी. लेकिन समय बीत जाने के बाद जब घर नहीं पहुंची तो खोजबीन शुरु की गई. महिला की गुमशुदगी की जानकारी थाना को भी दी गयी थी.

वहीं मामले की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में नगर थाना के पुलिसकर्मी मौका ए वारदात पर पहुंचे. महिला का शव सुनसान मकान के अंदर था और शव के चारो तरफ खून बिखरा हुआ पाया गया. एसडीपीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टतया महिला की हत्या का मामला प्रतीत होता है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. पुलिस महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें – 24 घंटे में ब्लैक फंगस के 20 नये केस, 4 की मौत

Related Articles

Back to top button