
Ranchi: रातू थाना क्षेत्र के आनंद नगर कमडे में बुधवार रात महिला बिरसी उराईन व उसके पति मनोज एक्का पर जानलेवा हमला के मामले में गुरूवार को रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
गंभीर रूप से घायल मनोज एक्का ने कुमार सिमेंट के प्रोपराईटर श्रवण कुमार व किशोर तिवारी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है.
इसे भी पढ़ें :24 घंटे में ब्लैक फंगस के 20 नये केस, 4 की मौत
प्राथमिकी के अनुसार बुधवार देर रात कुमार सिमेंट के मालिक श्रवण कुमार ने फोन पर किशोर तिवारी को कहा कि पति -पत्नी दोनो को जान से मार दो.
इसी क्रम में किशोर तिवारी ने पति-पत्नी पर लोहे के सरिया से हमला किया जिससे महिला बिरसी उराईन गंभीर रूप से घायल हो गई थी. वंही पति मनोज एक्का को भी गंभीर चोट आई थी.
प्राथमिकी दर्ज होते ही रातू पुलिस ने श्रवण कुमार व किशोर तिवारी के गिरफतारी का प्रयास किया. लेकिन दोनो फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस दोनों की गिरफतारी के लिए छापामारी कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर तिवारी पटना का रहने वाला है.
इसे भी पढ़ें :चतरा : टीएसपीसी का एरिया कमांडर अमेरिकन राइफल के साथ गिरफ्तार




