Crime NewsJamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR : स्टोव फटने से गोलपहाड़ी की महिला झुलसी, बचाने में देवर भी घायल

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के परसुडीह स्थित गोल पहाड़ी में खाना बनाने के दौरान स्टोव फटने से 52 वर्षीय श्रीमती टोपनो गंभीर रूप से झुलस गई. इस दौरान श्रीमती को बचाने गया देवर दशरथ भी घायल हो गया. घटना के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया. श्रीमती की स्थिती गंभीर बनी हुई है. दशरथ के ने बताया कि भाभी श्रीमती टोपनो प्रत्येक दिन की तरह स्टोव में खाना बना रही थी. स्टोव में हल्का तेल रिस रहा था इसकी जानकारी उसे नहीं हो पाई और इसी बीच अचानक तेज लपटों के साथ स्टोव ब्लास्ट कर गया. जिसके चपेट में आने से उसका पूरा शरीर जलने लगा. चीख सुन उसने घर में रखे कंबल से उसके शरीर को ढक कर आग बुझाई. इस दौरान वह भी आंशिक रूप से जल गया. घटना के समय पति जॉन टोपनो मजदूरी करने गया था. घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से खासमहल सदर अस्पताल ले गए जहां से मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

ये भी पढ़ें : JAMSHEDPUR : 10 माह बाद भी सुजीत के हत्यारों का पता नहीं लगा पाई पुलिस, एसएसपी से मिला भरत सिंह फैंस क्लब

Related Articles

Back to top button